Sunday, April 13, 2025

संभल हिंसा सोची समझी रणनीति का हिस्सा, बेगुनाहों के साथ की गई गलत कार्रवाई – अफजाल अंसारी

नई दिल्ली। यूपी के संभल जिले में रविवार को शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा को लेकर गाजीपुर से सपा सांसद अफजाल अंसारी की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने इस हिंसा को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। अफजाल अंसारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “यह हिंसा दुर्भाग्यपूर्ण है। सोची समझी रणनीति के तहत पहले उत्तेजना फैलाई गई और फिर नियंत्रण करने के नाम पर बेगुनाहों के साथ गलत कार्रवाई की गई।” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कह रहे हैं कि नब्बे प्रतिशत जनता ने व‍िपक्ष को नकारा है।

 

कुंदरकी प्रत्याशी समेत 22 सपाई सीतापुर में पुलिस ने लिए हिरासत में, अखिलेश से मिलने जा रहे थे !

 

अगर यही व्यवस्था रहा तो एक दिन प्रधानमंत्री मोदी को सौ प्रतिशत जनता स्वीकार कर लेगी। पीएम मोदी बताएं कि क्या झारखंड, बंगाल, पंजाब और हिमाचल प्रदेश की जनता ने उन्हें स्वीकार किया है। इन राज्यों में भाजपा को जनता ने खारिज कर दिया। उनका फोकस कहां है, सब जानते हैं। उत्तर प्रदेश में भाजपा ने जो जीत दर्ज की है, उन लोगों का पहले नाम निकाल कर पढ़ लीजिए, खुद ये बात भाजपा को नहीं पचेगी। पीडीए के लोग ही जीत गए है, कतार भले कोई हो। उधर, संभल हिंसा को लेकर भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की हम निंदा करते है। जो कुछ हुआ है, उसकी जांच की हम मांग करते है। जो भी इस मामले में आरोपी है, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

 

वाराणसी में थानाध्यक्ष को कार से खींचकर बुरी तरह पीटा, कार में उनके पत्नी-बच्चे भी थे सवार

 

यह भी पढ़ें :  श्रीलंका के रेल नेटवर्क को भारत की सौगात, पीएम मोदी और राष्ट्रपति ने किया लोकार्पण

साक्षी महाराज ने कहा कि महाराष्ट्र में हमने इतिहास बनाया है और उत्तर प्रदेश में भी हमने इतिहास रचने का काम किया है। दुर्भाग्य से विपक्ष बौखला गया है। झारखंड में तो ईवीएम सही था, लेकिन महाराष्ट्र में ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की गई, हम इस तरह की विपक्ष की बचकानी हरकतों की निंदा करते हैं। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के संभल जिले में शाही जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर रविवार को हिंसक विरोध प्रदर्शन हुआ। बवाल के बाद कई तरह की पाबंदियां लगा दी गई हैं। संभल में एक दिसंबर तक बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय