Sunday, April 27, 2025

सहारा ग्रुप के प्रमुख सुब्रत रॉय का 75 साल की उम्र में निधन, मुंबई में ली आखिरी सांस

लखनऊ- ‘सहारा इंडिया’ समूह के प्रबंध कार्यकर्ता एवं अध्यक्ष सुब्रत राॅय सहारा का मंगलवार देर रात मुबंई के एक अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।


वह करीब 75 वर्ष के थे। सहारा समूह द्वारा यहां जारी एक बयान में बताया गया है कि श्री रॉय को स्वास्थ्य में गिरावट के बाद 12 नवंबर को कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल और मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट (केडीएएच) में भर्ती कराया गया था। आज रात करीब साढ़े दस बजे उन्होने अंतिम सांस ली। श्री रॉय मेटास्टैटिक घातकता, उच्च रक्तचाप और मधुमेह से पीड़ित थे। उनके अंतिम संस्कार की सूचना बाद मे दी जायेगी।


सहारा परिवार ने अपने अध्यक्ष के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुये कहा “ श्री राॅय की क्षति पूरे सहारा इंडिया परिवार को गहराई से महसूस होगी। सहाराश्री जी उन सभी के लिए एक मार्गदर्शक शक्ति, मार्गदर्शक और प्रेरणा के स्रोत थे जिन्हें उनके साथ काम करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। सहारा इंडिया परिवार सहाराश्री की विरासत को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है और हमारे संगठन को आगे बढ़ाने में उनके दृष्टिकोण का सम्मान करना जारी रखेगा।”

[irp cats=”24”]

सहारा इंडिया परिवार के चेयरमैन सुब्रत राय सहारा के निधन पर समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
श्री यादव ने मंगलवार रात ट्वीट कर कहा “ सहारा श्री सुब्रत रॉय जी का निधन उत्तर प्रदेश और देश के लिए भावात्मक क्षति हैं क्योंकि वो एक अति सफल व्यवसायी के साथ-साथ एक ऐसे अति संवेदनशील विशाल हृदयवाले व्यक्ति भी थे जिन्होंने अनगिनत लोगों की सहायता की उनका सहारा बने। भावभीनी श्रद्धांजलि।”

सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने भी सहारा समूह के अध्यक्ष के निधन पर दुख व्यक्त करते हुये कहा “ सहाराश्री सुब्रत रॉय जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। ईश्वर दिवंगत की आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
गौरतलब है कि सहारा इंडिया परिवार के प्रमुख सुब्रत राय सहारा का मंगलवार देर रात मुबंई के एक अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय