Monday, April 21, 2025

सहारनपुर : ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही हुई मौत

सहारनपुर (चिलकाना)। ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव शाहपुर बांस थाना बेहट निवासी शोभाराम (54) पुत्र रीला राम बाइक से चिलकाना से बेहट की ओर जा रहे थे।

 

 

गांव पठेड के पास ईंट से भरी ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में शोभाराम सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए कुछ देर में ही उनकी मौत हो गई। इसी दौरान वहां से गुजर रही डायल-112 ने उनके शव को थाने पहुंचाया। घटनास्थल पर पड़े शोभाराम के फोन से उसके परिजनों को सूचना दी गई।

 

 

परिजनों के आने के बाद पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई की। शोभाराम ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था यदि हेलमेट लगाया होता तो शायद उनकी जान बच जाती । दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर-ट्राली चालक अपने वाहन को मौके से लेकर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें :  सहारनपुर में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या 16 अप्रैल को करेंगी जनसुनवाई
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय