Saturday, April 26, 2025

सहारनपुर पुलिस ने एक नशा तस्कर को किया गिरफ्तार, नशा तस्कर के पास से 12 ग्राम स्मैक हुई बरामद

सहारनपुर (बेहट)। एसएसपी सहारनपुर विपिन ताड़ा, एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक व एसपी देहात सागर जैन के निर्देशन में जनपद पुलिस नशा तस्करी पर पूर्णता लगाम लगाने के लिए लगातार नशा तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज रही हैं। इसी कडी में आज थाना बेहट पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक थाना बेहट प्रभारी योगेश शर्मा के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीम के उप निरीक्षक रोबिल्स कुमार, हैड कांस्टेबल सुनील राणा सहित कांस्टेबल कुलदीप कुमार ने मुखबिर की सूचना पर एक शातिर नशा तस्कर सूफियान पुत्र रियजुल निवासी ग्राम पठानपुरा, बेहट को बिजली टावर के पास से गिरफ्तार किया।
पुलिस टीम ने नशा तस्कर के पास से 12 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस द्वारा नशा तस्कर के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज किया हैं। पुलिस द्वारा नशा तस्कर को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय