Saturday, April 26, 2025

सहारनपुर पुलिस ने मुठभेड में घायल एक बदमाश समेत चार शातिर लुटेरों को किया गिरफ्तार

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद की थाना मंडी पुलिस और स्वाट टीम ने बदमाशों के साथ हुई मुठभेड में घायल हुए एक बदमाश बबलू उर्फ आरिफ और उसके तीन अन्य साथी शातिर लुटेरे बिलाल पुत्र वसीम, माजिद पुत्र इरशाद और शावेज पुत्र तासिम को गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

[irp cats=”24”]

एसएसपी डा. विपिन ताडा ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों के पास से दो तमंचे कारतूस, आठ तौले सोने और आधी किलो चांदी के जेवर 15 हजार रूपए नकद आदि बरामद किए है। एसएसपी विपिन ताडा ने बताया कि पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि उन्होंने 16 जनवरी को फुरकान पुत्र अमीर हसन निवासी कलसिया रोड के घर में घुसकर परिजनों को बंधक बनाकर 20 लाख नकद और जेवहरात एवं मोबाइल आदि लूटे थे।

 

 

फुरकान ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मामला थाना मंडी में दर्ज कराया था। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में पुलिस ने आज सुबह आठ बजे इन बदमाशों को सकलापुरी रोड पर घेर लिया। जहां पुलिस और बदमाशों की मुठभेड हुई। जिसमें बदमाश बबलू उर्फ आरिफ घायल हो गया। गिरफ्तार चारो अभियुक्तों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। सभी आरोपियों का पूर्व का आपराधिक इतिहास है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय