Saturday, May 10, 2025

सहारनपुर पुलिस ने जोन मॉडल वसीम के घर पर बजवाया ढोल, कुर्की की कार्यवाही के लिये नोटिस भी किया चस्पा और कराई मुनादी

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद के थाना सदर बाजार क्षेत्र में कोर्ट में पेशी पर आये हत्या के मुकदमे में जेल में बंद जोन मॉडल वसीम पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। अब कोर्ट द्वारा वसीम को भगोड़ा घोषित करने के बाद पुलिस- प्रशासन ने वसीम पर इनाम घोषित कर दिया है।
आज कोर्ट के आदेशों के बाद थाना प्रभारी सूबे सिंह वसीम मॉडल के घर कुर्की वारंट चस्पा करने पहुँचे थे। थाना प्रभारी सूबे सिंह ने मोहल्ले में ढोल बजवाकर मुनादी करवाई और वसीम मॉडल की सूचना देने वालों के लिए सरकार की ओर से इनाम घोषित होने की जानकारी भी दी।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय