Friday, April 25, 2025

घर पर फायरिंग के बाद पहली बार दुबई में एक इवेंट के लिए रवाना हुए सलमान खान

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर 14 अप्रैल को फायरिंग के बाद आज विदेश के लिए रवाना हो गए हैं। सलमान खान को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। वह दुबई में एक इवेंट के लिए गए हैं।

 

रविवार को तड़के फायरिंग के बाद सलमान खान अपने सुरक्षा गार्डों के साथ घर से बाहर निकले लेकिन कुछ ही देर बाद वापस लौट आए। उसके बाद आज वह पहली बार यात्रा कर रहे हैं। वह दुबई में एक लग्जरी प्रोजेक्ट का उद्घाटन करने गए हैं। एक्टर की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। एक्टर के एयरपोर्ट पर पहुंचने से पहले उनके बॉडीगार्ड शेरा आते हैं और सलमान का इंतजार करते हैं, जिसके बाद सलमान आते हैं और कहते हैं कि वह दुबई जा रहे हैं।

[irp cats=”24”]

सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले आरोपी सागर पाल और विक्की गुप्ता को सोमवार को गुजरात के भुज से गिरफ्तार किया गया था। अदालत में पेश करने के बाद दोनों को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय