Monday, March 31, 2025

अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में समर सिंह चढ़ा पुलिस के हत्थे 

गाजियाबाद। भोजपुरी नायिका आकांक्षा दुबे आत्महत्या वाले मामले में बनारस पुलिस ने गाजियाबाद से नामजद आरोपी समर सिंह को गिरफ्तार किया है। उसके बाद ट्रांजिट रिमांड के लिए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के यहां पेश किया गया जिसके बाद 24 घंटे की रिमांड दे दी गई है।

गाजियाबाद पुलिस हिरासत में यह है नामी भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह पर नायिका आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। आपको बता दें आकांक्षा दुबे ने 26 मार्च को वाराणसी के होटल में मृत पाई गई थी। उसके बाद परिजनों की तहरीर पर भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह पर मुकदमा दर्ज किया गया था। तब से लगातार पुलिस दोनों को तलाश रही थी।

कल बनारस पुलिस ने गाजियाबाद पुलिस से संपर्क किया। उन्हें पता चला कि समर अपने कुछ साथियों के साथ राजनगर एक्सटेंशन के चार्म्स कैसल सोसाइटी में रह रहा है। यहां वह एस ब्लॉक के 1304 नंबर फ्लैट में रह रहा था। बनारस पुलिस ने गाजियाबाद पुलिस की मदद से देर रात समर सिंह को हिरासत में ले लिया उसके साथ लोगों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। समर सिंह को गाजियाबाद के नंद ग्राम थाने में रखा गया।

जहां से सुबह समर सिंह को पुलिस सुरक्षा में गाजियाबाद कोर्ट पेश किया गया यहां बनारस पुलिस ने उसकी 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मांगी जिसके बाद सीजीएम ने बनारस पुलिस को समर सिंह की रिमांड दे दी जिसके बाद बनारस पुलिस उसको लेकर बनारस के लिए निकल गई।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय