Friday, March 29, 2024

सतेन्द्र सिसौदिया बने बीजेपी के पश्चिमी क्षेत्रीय अध्यक्ष, मोहित बेनीवाल को बनाया प्रदेश उपाध्यक्ष, 4 मंत्रियों की हुई छुट्टी

लखनऊ,| उत्तर प्रदेश भाजपा ने शनिवार को अपनी नई टीम का एलान कर दिया है। 45 सदस्यीय टीम में जहां 18 उपाध्यक्ष बनाए गए हैं, वहीं सात लोगों को महामंत्री और 16 लोगों को मंत्री बनाया गया है। नई टीम में कई पदधिकारियों को दोबारा संगठन में काम करने का मौका दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने भाजपा के मुजफ्फरनगर जिला प्रभारी सतेन्द्र सिसौदिया को पश्चिमी क्षेत्र का अध्यक्ष बनाया है, जबकि पश्चिमी क्षेत्रीय अध्यक्ष रहे मोहित बेनीवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने शनिवार को जारी सूची में बताया कि 45 सदस्यीय टीम में जहां 18 उपाध्यक्ष बनाए गए हैं, वहीं सात लोगों को महामंत्री और 16 लोगों को मंत्री बनाया गया है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

नई टीम में पंकज सिंह, विजय बहादुर पाठक, कांता कर्दम, संतोष सिंह, सलिल विश्नोई, सुरेन्द्र नागर, सत्यपाल सैनी, नीलम सोनकर, कमलावती सिंह, बृज बहादुर, सुनीता दयाल, दिनेश कुमार शर्मा, मानवेन्द्र सिंह, पदमसेन चौधरी, मोहित बेनीवाल, डॉ. धमेंन्द्र सिंह, देवेश कुमार कोरी व त्रियंबक त्रिपाठी को प्रदेश संगठन में उपाध्यक्ष बने हैं।

इसी प्रकार गोविंद नारायण शुक्ला, अमर पाल मौर्या, अनूप गुप्ता, प्रियंका सिंह रावत, संजय राय, सुभाष युदवंश और राम प्रताप सिंह चौहान को महामंत्री बनाया गया है। जबकि शंकर गिरी, डॉ. चन्द्रमोहन सिंह, मीना चौबे, अंजुला सिंह माहौर, विजय शिवहरे, शंकर लोधी, शंकुतला चौहान, अनामिका चौधरी, पूनम बजाज, अर्चना मिश्रा, अमित बाल्मिकी, बसंत त्यगी, शिवभूषण सिंह, सुरेश पासी, अभिजात मिश्रा और डीपी भारती को प्रदेश मंत्री बनाए गए हैं।

वाराणसी के रहने वाले मनीष कपूर को प्रदेश कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गयी है, जबकि बरेली के संजीव अग्रवाल को सहकोषाध्यक्ष बनाया गया है। कानपुर के भारत दीक्षित को मुख्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी दी गयी है। इसके अलावा गोरखपुर के ओम प्रकाश श्रीवास्तव को प्रभारी प्रकोष्ठ एवं विभाग की जिम्मेदारी मिली है।

प्रदेश संगठन में पदाधिकारियों के अलावा प्रदेश अध्यक्ष ने छह क्षेत्रीय अध्यक्षों के नाम भी घोषित कर दिए गए हैं। इनमें कमलेश मिश्रा को अवध क्षेत्र तो दिलीप पटेल को काशी क्षेत्र और शहजानंद राय को गोरखपुर क्षेत्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, प्रकाश पाल को कानपुर-बुंदेलखंड, द्रुवविजय सिंह शाक्य को ब्रज और सतेन्द्र सिसोदिया को पश्चिम क्षेत्र का क्षेत्रीय नियुक्त किया गया है।

चौधरी की नई टीम में क्षेत्रीय और जातीय संतुलन को साधा गया है। प्रदेश की नई टीम में कई पदधिकारियों को दोबारा संगठन में काम करने का मौका दिया गया है। सरकार में मौजूद चार मंत्रियों को संगठन से अलग कर दिया  गया है। भाजपा की संगठन लिस्ट में जातीय समीकरण पर जोर दिया गया है।

 

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
42,811SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय