गाजियाबाद। भाजपा महानगर गाजियाबाद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मयंक गोयल के कार्यालय आगमन एवं पद भार ग्रहण समारोह का आयोजन भाजपा महानगर मुख्यालय, नेहरू नगर में किया गया। इस मौके पर मंत्रोच्चारण के साथ हवन एवं पूजन किया गया। इस दौरान कार्यालय आए सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का पटका पहनाकर स्वागत किया गया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसोदिया मौजूद रहे। उन्होंने मयंक गोयल को पदभार ग्रहण कराया। मयंक गोयल ने क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसोदिया का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। इसके बाद सभी जनप्रतिनिधियों व वरिष्ठों से आशीर्वाद लिया। समारोह में वरिष्ठ नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने अपने विचार व्यक्त किए।
पश्चिम क्षेत्र के अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में संगठन की शक्ति से कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन होता है। मयंक गोयल का अनुभव और समर्पण संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायक होगा। उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व में भाजपा महानगर गाजियाबाद और अधिक प्रभावी भूमिका निभाएगी और संगठन को मजबूती मिलेगी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने कहा भाजपा संगठन एक कार्यकर्ता परिवार के रूप में काम करता है यहां कार्यकर्ता की ताजपोशी होती है अन्य दलों की तरह परिवारिक व्यक्ति विशेष की नहीं।
नवनिर्वाचित महानगर अध्यक्ष बने मयंक गोयल की पहचान भाजपा में समर्पित एवं निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में है। राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और नेतृत्व का मजबूत होना बहुत जरूरी है। संजीव शर्मा, सदर विधायक एवं निवर्तमान महानगर अध्यक्ष ने इस दौरान कहा कि मैंने खुद महानगर अध्यक्ष के रूप में कार्य किया है और मुझे पता है कि यह पद संगठन के लिए कितना महत्वपूर्ण होता है।
मुरादनगर के विधायक अजीत पाल त्यागी ने कहा कि गाजियाबाद महानगर भाजपा के नए अध्यक्ष के रूप में मयंक गोयल जी की नियुक्ति पार्टी के लिए एक सकारात्मक निर्णय है।
पूर्व महानगर अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय पदाधिकारी अशोक मोंगा ने मयंक गोयल को महानगर अध्यक्ष बनने पर बधाई दी।
पूर्व महापौर आशा शर्मा ने कहा कि मयंक गोयल परिवार के सभी सदस्यों को साथ लेकर संगठन नेतृत्व का कार्य करते हुए कोई रूठे ना कोई छुटे ना के सिद्धांत पर आगे बढ़ते हुए कार्य करेंगे। इस दौरान बलदेव राज शर्मा, जगदीश साधना, पूर्व सांसद डॉक्टर रमेश चंद तोमर, पूर्व विधायक कृष्ण वीर सिरोही, पूर्व महापौर आशा शर्मा, पूर्व राज्य सभा सांसद अनिल अग्रवाल, उदिता त्यागी, रेनू चंदेला और शहर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी आदि उपस्थित रहे।