Saturday, June 29, 2024

नोएडा में शनिवार रहा हादसों का दिन, 18 लोगों की हुई असमय मौत

नोएडा। जनपद गौतमबुद्व नगर में शनिवार हादसों का दिन रहा। सुबह होते ही कई लोगों की मौत की जानकारी पुलिस के माध्यम से मिली। किसी कि मौत सड़क हादसे में हुई, तो कई लोगों ने मानसिक तनाव के चलते पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत तथा 9 लोग घायल हो गए। आत्महत्या करने वालों की भी संख्या 6 रही। इसके अलावा जिले में 6 लोगों की संदिग्ध अवस्था में मौत तथा एक युवक की लिफ्ट में मूर्छित होकर मरने की जानकारी मिली है। सभी घटनाओं की पुलिस जांच कर रही है। मरने वालों में महिलाएं भी शामिल है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

जानकारी के अनुसार थाना रबूपुरा क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस पर दो ट्रक आपस में टकरा गए। इस घटना में एक ट्रक चालक अरविंद कुमार उम्र 25 वर्ष की मौत हो गई है। थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना सेक्टर-126 क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में विक्रम सिंह चौहान 48 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए नोएडा के विनायक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई है। थाना जेवर क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में कृष्ण मंडल तथा महेश कुमार नामक दो लोगों की मौत हो गई है।  थाना दादरी क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में इंद्रासन 38 वर्ष नामक व्यक्ति की मौत हो गई है।

 

थाना जेवर के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आज सुबह को जनपद मथुरा के नौझील से एक बस में सवार होकर नोएडा के फेस-दो स्थित साहू एक्सपोर्ट कंपनी के कर्मचारी काम करने जा रहे थे। उन्होंने बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे के 32 किलोमीटर पर बस का टायर अचानक फट गया। बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में बस में सवार लाखन पुत्र पूरन ,विनोद, अकरम, गंभीर, दीपचंद, आरिफ, सहित  9 लोग घायल हो गए हैं।

 

थाना फेस-2 क्षेत्र के शिव शक्ति एनक्लेव सेक्टर-81 में रहने वाली एक महिला ने मानसिक तनाव के चलते पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। थाना प्रभारी विंध्याचल तिवारी ने बताया कि थाना पुलिस को सूचना मिली कि सोनम 38 वर्ष पत्नी सतवीर ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि मृतका की शादी 20 वर्ष पूर्व हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था, जिसकी वजह से महिला ने आत्महत्या किया है।
जनपद के विभिन्न जगहों पर रहने वाले 6 लोगों ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर लिया है। पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना बीटा-2 क्षेत्र में रहने वाले विकास पुत्र कर्मवीर सिंह उम्र 21 वर्ष ने आज अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

उन्होंने बताया कि मृतक सेल्समैन के रूप में काम करता था। उन्होंने बताया कि जनपद बदायू के रहने वाला राजकुमार उम्र 26 वर्ष कस्बा सूरजपुर में रहता था। आज सुबह को उसने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि थाना सूरजपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना दादरी क्षेत्र में रहने वाले धीरज उम्र 35 वर्ष ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र में रहने वाले केशव मीणा उम्र 24 वर्ष नामक युवक ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। थाना सूरजपुर क्षेत्र में रहने वाले तरुण कुमार 25 वर्ष नामक युवक ने अपने घर पर पंखे से फंदे लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि थाना फेस-वन क्षेत्र में रहने वाले राकेश श्रीवास्तव उम्र 50 वर्ष ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है।
उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर-58 क्षेत्र के स्टेलर आईटी पार्क में स्थित एक कंपनी में काम करने वाले युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। वह लिफ्ट में सवार होकर ऊपर से नीचे आ रहा था, तभी लिफ्ट के अंदर बेहोश होकर गिर गया। उसके साथी ने उपचार के लिए उसे फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर-24 क्षेत्र के मोरना गांव में रहने वाले गोविंद 30 वर्ष नामक व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। थाना सेक्टर-24 पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सदरपुर कॉलोनी में रहने वाले गजेंद्र नामक व्यक्ति की संदिग्ध  अवस्था में मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि ईकोटेक-थाना क्षेत्र में रहने वाले अमित मलिक 29 वर्ष की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि थाना दादरी क्षेत्र में रहने वाले हरि शर्मा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। थाना बीटा-दो क्षेत्र में रहने वाले आलमगीर नामक व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,329FollowersFollow
60,365SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय