Sunday, December 10, 2023

दिपावली पर 5 दिन बंद रहेंगे स्कूल, आदेश जारी

लखनऊ। यूपी के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए राहत भरी खबर है। यूपी सरकार ने नवंबर में होने वाली छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है।

यूपी के 1.5 लाख से अधिक परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्कूलों के साथ ही कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में दिवाली की पांच दिन की छ्टी रहेगी। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह की ओर से पूर्व में जारी कैलेंडर में 11, 12, 13 व 15 नवंबर को अवकाश था।

- Advertisement -

सचिव ने अलग से आदेश जारी करते हुए 14 को भी छुट्टी कर दी है। इसी महीने 19 नवंबर को छठ पूजा का अवकाश रहेगा और 24 नवंबर को गुरु तेग बहादुर सिंह के शहीदी दिवस का अवकाश है। 27 नवंबर को गुरुनानक जयंती की छुट्टी रहेगी।

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 


Related Articles

STAY CONNECTED

74,381FansLike
5,280FollowersFollow
40,644SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय