Thursday, April 24, 2025

जानसठ में एसडीएम ने छह अस्पतालों में मारा छापा, एक हॉस्पिटल किया गया सील

मुजफ्फरनगर। एसडीएम जानसठ ने कस्बे में छ: स्थानों पर छापे मारकर अस्पतालों का निरीक्षण किया और लाइसेंस की जांच की।

एसडीएम जानसठ सुबोध कुमार ने बताया कि प्रसूता महिलाओं की प्रसव के दौरान मृत्यु हो जाने पर कानून व्यवस्था बिगडने के दृष्टिगत जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार तहसील जानसठ क्षेत्रान्तर्गत कस्बा जानसठ में संचालित ग्लोबल हास्पिटल, आदर्श कालोनी जानसठ, राणा हॉस्पिटल आदर्श कॉलोनी जानसठ, चंगेज हॉस्पिटल कस्बा जानसठ, मीना हॉस्पिटल, ज्योति हॉस्पिटल रामपुरम हुसैनपुरा कस्बा जानसठ का निरीक्षण किया गया।

 

[irp cats=”24”]

उपजिलाधिकारी जानसठ सुबोध कुमार व नायब तहसीलदार जानसठ अजय सिंह व  चिकित्सा अधीक्षक, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जानसठ डॉ. अजय कुमार के द्वारा उपरोक्त हॉस्पिटल का निरीक्षण किया गया, जिसमें राणा हॉस्पिटल आदर्श कॉलोनी जानसठ में आपरेशन थियेटर (ओटी) संचालित करने की वैध अनुमति नही है, जिसको मौके पर ही नियमानुसार सील किया गया तथा प्रकरण के सम्बन्ध में विस्तृत रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय