Saturday, May 10, 2025

सहारनपुर में यमुना नदी में डूबे बिजली विभाग के अवर अभियंता की तलाश जारी

सहारनपुर। जिले में पिछले दिनों भारी बरसात के बाद बिजली विभाग अपने लाइनों को ठीक करने में लगा है। सहारनपुर के 2 गांव यमुना नदी के दूसरे किनारे पर पड़ते हैं जहां की बिजली सप्लाई बरसात के कारण बंद पड़ी थी जिस को ठीक कराने के लिए आज अधिकारी यमुना किनारे पहुंचे थे उन्होंने अपने अधीनस्थ अधिकारियों को बिजली सप्लाई कराने के आदेश दिए थे।

इसी क्रम में अवर अभियंता प्रमोद कुमार यमुना किनारे बिजली की लाइन चेक कर रहे थे तभी उनका पैर फिसल गया और वह यमुना में बह गए काफी तलाश के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चला तो प्रशासन में हड़कंप मच गया और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू टीम को लगाया गया देर शाम तक भी अवर अभियंता प्रमोद कुमार के कोई पता नहीं चल पाया।

 

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय