Friday, April 11, 2025

सेबी प्रमुख बुच का कार्यकाल 28 फरवरी को खत्म होगा

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के चेयरपर्सन पद के लिए सोमवार को आवेदन आमंत्रित किए हैं। वित्त मंत्रालय के तहत आर्थिक मामलों के विभाग ने जारी विज्ञापन में आवेदन देने की अंतिम तारीख 17 फरवरी तय की है। मौजूदा सेबी प्रमुख माधबी पुरी बुच का कार्यकाल 28 फरवरी को समाप्त हो रहा है।

मंत्रालय के अनुसार सेबी प्रमुख की नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से अधिकतम 5 वर्ष की अवधि या नियुक्त व्यक्ति की 65 वर्ष की आयु होने तक (जो भी पहले हो) के लिए की जाएगी। विज्ञापन में कहा गया है कि चेयरपर्सन को भारत सरकार के सचिव के बराबर वेतन मिलेगा, जो 5,62,500 रुपये प्रति महीना (मकान व कार के बिना) है। आर्थिक मामलों के विभाग ने सेबी के अध्यक्ष पद के लिए कई अखबारों में विज्ञापन छपवाए हैं।

पूंजी बाजार नियामक सेबी की मौजूदा चेयरपर्सन माधवी पुरी बुच का तीन साल का कार्यकाल 28 फरवरी को पूरा हो रहा है। बुच ने 2 मार्च, 2022 को सेबी प्रमुख का पदभार संभाला था। बुच सेबी की पहली महिला चेयरपर्सन के साथ-साथ निजी क्षेत्र से आने वाली पहली और सबसे कम उम्र की रही हैं। इससे पहले वह अप्रैल, 2017 से अक्टूबर, 2021 तक सेबी की पूर्ण-कालिक सदस्य के तौर पर कार्यरत थीं।

यह भी पढ़ें :  मेरठ में बच्चों के विवाद में फायरिंग, आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय