Monday, April 28, 2025

शामली में रालोद नेता के आवास पर मनाई गई पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व चौधरी अजीत सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि

शामली। शनिवार को शहर के भैंसवाल रोड स्थित रालोद नेता के आवास पर किसान, मजदूर मसीहा पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व चैधरी अजीत सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उनके द्वारा बताए गए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया।

शनिवार को शहर स्व चैधरी अजीत सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इसके पश्चात जिलाध्यक्ष चैधरी वाजिद अली की अध्यक्षता में चैधरी अजीत सिंह के जीवन दर्शन पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। वाजिद अली ने बताया की स्व चैधरी चरण सिंह किसानों, मजदूरों पिछड़ों अति पिछड़ों के लिए संघर्ष करते रहे। उनका जीवन सादगी से परिपूर्ण था और कैबिनेट मंत्री रहते हुए भी उन्होंने किसानों मजदूरों तथा मजलूमों से मिलने के लिए कभी सुरक्षा का ध्यान नहीं रखा और जरूरत पड़ने पर किसी भी समय उनके बीच पहुंच जाते थे।

हस्तिनापुर क्षेत्र के अध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन ने कहा कि चैधरी अजीत सिंह 4 बार केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री रहते हुए शुगर मिलों के बीच की दूरी को कम कर अनेकों नए शुगर मिल स्थापित कराए। जिससे गन्ना किसानों की गन्ने की समस्या का हल हुआ।

[irp cats=”24”]

थानाभवन विधायक अशरफ अली खान ने कहा कि चैधरी साहब ने सभी धर्मो और जातियों को एक साथ लेकर चलने का और समाज में आपसी भाईचारा बनाने के लिए जीवन पर्यंत कार्य किया। इस अवसर पर सरोज मलिक, विजय कौशिक, रविंद्र सोंटा, विक्रांत निर्वाल, रविंद्र लिलौन, सहदेव मुखिया, विकास धीमान, शरणवीर दरोगा, विपिन खोड़समा, ऋषिपाल तरार, बाबूराम पंवार आदि मौजूद

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय