Friday, May 9, 2025

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के विशेष मुख्य सचिव बने वरिष्ठ आईएएस वीके सिंह

चंडीगढ़। सीनियर आईएएस अधिकारी विजॉय कुमार सिंह ने सोमवार को राज्य सरकार के सीनियर अधिकारियों की मौजूदगी में मुख्यमंत्री के विशेष मुख्य सचिव के तौर पर पद संभाला। पद संभालने के उपरांत बैठक की अध्यक्षता करते हुये मुख्यमंत्री के विशेष मुख्य सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की जनहितैषी और विकास प्रमुख नीतियों का लाभ ज़मीनी स्तर तक पहुंचाना उनकी प्रमुख प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि लोगों को साफ़-सुथरा, असरदार, प्रभावशाली, पारदर्शी और जवाबदेही वाला शासन मुहैया करवाने पर ज़ोर दिया जायेगा। विजॉय कुमार सिंह ने कहा कि इस नेक कार्य के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि राज्य सरकार की स्कीमों का लाभ लोगों को मिलना यकीनी बनाया जाये। विशेष मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य सरकार की दृढ़ वचनबद्धता के अंतर्गत शिक्षा, स्वास्थ्य, रोज़गार, औद्योगिक विकास और अन्य सम्बन्धित क्षेत्रों की तरफ और ज्यादा ध्यान दिया जायेगा।

विशेष मुख्य सचिव भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी हैं। उन्होंने राज्य और केंद्र सरकारों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारी निभाई है। साल 1990 बैच के आईएएस अधिकारी ने भारत सरकार में कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग में संयुक्त सचिव, वस्त्र मंत्रालय में विशेष सचिव, रक्षा मंत्रालय के पूर्व सैनिकों के कल्याण संबंधी विभाग में सचिव के पद पर काम किया है। उनको लोक सेवा के प्रति सक्रिय और जवाबदेही वाली पहुंच रखने वाले अधिकारी के तौर पर जाना जाता है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय