Tuesday, May 13, 2025

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का तबादला, पुडुचेरी-अंडमान निकोबार को मिले नए डीजीपी

 

नई दिल्ली। गृह मंत्रालय ने गुरुवार को कुछ वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का दबादला किया है। दिल्ली पुलिस में विशेष पुलिस आयुक्त हरगोबिंद सिंह धालीवाल को अंडमान-निकोबार द्वीप समूह का पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया है।

 

वहीं अंडमान के पुलिस महानिदेशक दिनेश चन्द्र श्रीवास्तव का दिल्ली तबादला कर दिया गया है। वे अरुणाचल, गोवा, दिल्ली और मिजोरम राज्यों में विभिन्न पदों पर रह चुके हैं।

दिल्ली पुलिस की विशेष पुलिस आयुक्त शालिनी सिंह को पुडुचेरी का नया पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया है। 1996 बैच की आईपीएस अधिकारी ज्वाइंट सीपी वेस्टर्न रेंज भी रह चुकी हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय