Saturday, May 17, 2025

सहारनपुर में खेत में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से फैली सनसनी 

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद के देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव शंकलापुरी स्थित खेत में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस युवक की शिनाख्त कराने में जुटी है। जानकारी के अनुसार सहारनपुर देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव शंकलापुरी स्थित खेत में एक अज्ञात युवक का शव मिला है।

 

चंदन सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, बिजनौर लोकसभा की प्रमुख मांगों पर की चर्चा

 

जिससे सनसनी फैल गई। युवक के सिर पर चोट के निशान है, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। शव के पास न तो कोई पहचान पत्र मिला है और न ही अन्य कोई अहम सुराग, जिससे मृतक की पहचान हो सके। पुलिस ने बताया कि युवक की उम्र लगभग 25 साल के आसपास है और उसने नीली शर्ट तथा जैकेट पहन रखी है, लेकिन उसके पैरों में न तो चप्पल है और न ही जूते। मृतक नंगे पैर खेत में पड़ा हुआ था।

 

शिक्षक के डर से गायब हुआ किशोर, 11 महीने बाद खतौली पुलिस ने सकुशल किया बरामद

पुलिस मृतक के शव की पहचान कराने में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह का पता चल सकेगा। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय