Sunday, May 28, 2023

डबल मर्डर से मेरठ में फैली सनसनी, पति-पत्नी की गला काटकर निर्मम हत्या, घर से ही बरामद हुए शव

मेरठ। यूपी के मेरठ जिले में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। नौचंदी थाना क्षेत्र के इलाके शास्त्रीनगर में मंगलवार को अज्ञात लोगों ने एक दंपति की गला काटकर हत्या कर दी और फरार हो गए। मृतक पति जहां साहिबाबाद स्थित आयरन फैक्ट्री में कर्मचारी था, वहीं पत्नी एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थी। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मृतकों की पहचान मेरठ के शास्त्री नगर डी-ब्लॉक निवासी प्रमोद कर्णवाल (50) और पत्नी ममता (45) के रूप में हुई है।

- Advertisement -

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को एक दंपति की हत्या के संबंध में पुलिस को पीसीआर कॉल मिली थी। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पुलिस को एक मकान के अंदर से प्रमोद कर्णवाल (50) और उनकी पत्नी ममता (45) का शव मिला, जिनका गला किसी धारदार हथियार से कटा हुआ था।

पुलिस की फील्ड यूनिट ने काम शुरू कर दिया है और आस-पास के इलाकों के सीसीटीवी कैमरा फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

- Advertisement -

एसपी ने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में शवगृह में रखवा दिया गया है। क्राइम टीम और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वर्तमान में जांच जारी है और आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया गया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि जांच जारी है और मामले को सुलझाने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने बताया कि आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Related Articles

- Advertisement -

STAY CONNECTED

74,675FansLike
5,201FollowersFollow
32,576SubscribersSubscribe
- Advertisement -

ताज़ा समाचार

- Advertisement -

सर्वाधिक लोकप्रिय