Monday, April 28, 2025

नोएडा के यथार्थ अस्पताल में गिरी सर्विस लिफ्ट, चार गंभीर घायल

नोएडा। औद्योगिक शहर नोएडा में लिफ्ट में लागों को फंसने तथा लिफ्ट गिरने की घटनाओं में कोई कमी नहीं आ रही है। आज सेक्टर-110 स्थित यथार्थ अस्पताल में सर्विस लिफ्ट गिरने से बड़ा हादसा हुआ। 8 फुट की ऊँचाई से गिरी लिफ्ट में सवार चार लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।

पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि फेस-टू थाना क्षेत्र के सेक्टर-110 स्थित यथार्थ अस्पताल में एक लिफ्ट में सामान ले जाने का काम किया जाता है। घटना के दौरान अस्पताल में काम करने वाले चार लोग मौजूद थे। तार टूटने से लिफ्ट झटके से नीचे गिरी। जानकारी मिलने के बाद फेस-2 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को बाहर निकल गया है।

उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। सिद्धनाथ पुत्र राजकुमार निवासी बरौला उम्र 23 वर्ष, .सृष्टि श्रीवास्तव पुत्री अजय श्रीवास्तव निवासी भंगेल उम्र 20 वर्ष, अर्जुन पुत्र सर्वेश चन्द्र निवासी सलारपुर उम्र 22 वर्ष तथा सुखदेव पुत्र राम सिंह निवासी सुल्तानपुर उम्र 28 वर्ष सेक्टर-128 शामिल है। डॉक्टरों के मुताबिक सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है। उन्होंने बताया कि मौके पर स्थिति सामान्य है। कानून व्यवस्था संबंधी कोई समस्या नहीं है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय