Saturday, April 12, 2025

नोएडा में पति के अवैध संबंधों से आजीज महिला ने की आत्महत्या, मुकदमा दर्ज

नोएडा। थाना फेस-दो में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके जीजा के उत्पीड़न से उसकी बहन ने आत्महत्या कर लिया है। पीड़ित का आरोप है कि उसके जीजा के एक महिला से अवैध संबंध थे।
थाना फेस-2 के प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने बताया कि रणजीत सिंह पुत्र योगेंद्र सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी बहन सोनम की शादी वर्ष 2006 में हिंदू रीति रिवाज से सतबीर उर्फ राजन के साथ हुई थी। उन्होंने बताया कि उसका जीजा सतबीर उसकी बहन को लेकर नोएडा आ गया था। यहां पर वह तथा उसकी बहन एक कंपनी में काम करने लगे। उसकी बहन की दो संतान है।
पीड़ित के अनुसार उसकी बहन की कंपनी में काम करने वाली दीक्षा नाम की एक महिला से उसके जीजा के अवैध संबंध हो गए। इस बात की जानकारी जब उसकी बहन को मिली तो उसने विरोध किया। उन्होंने बताया कि उसके जीजा ने अवैध संबंध को बरकरार रखा, जिसकी वजह से सोनम ने 17 मई को अपने घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें :  जेवर विधानसभा में रामोत्सव क्रिकेट ग्राउंड का शुभारंभ, अंतरराष्ट्रीय स्तर की महिलाओं ने खेला टी-20 मैच
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय