Wednesday, April 23, 2025

गाजियाबाद आरटीओ ऑफिस में सेवाएं होंगी फेसलेस जल्द लागू होगी व्यवस्था  

गाजियाबाद। गाजियाबाद आरटीओ ऑफिस खुद को हाईटेक करने में जुटा है। गाजियाबाद आरटीओ ऑफिस अब अपनी 58 सेवाएं पूरी तरह फेसलेस करने जा रहा है। लोगों को अब अपनी आरसी, ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन के फिटनेस कॉपी के लिए आरटीओ ऑफिस के चक्कर नहीं काटने होंगे।

करीब दस दिन के ट्रायल के बाद गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, हापुड और बुलंदशहर जिले में नई व्‍यवस्‍था लागू कर दी जाएगी। इससे घर बैठे ही लोगों के काम होने लगेंगे। आरटीओ की सेवाएं ऑनलाइन होने का सबसे बड़ा लाभ ये होगा कि आरसी और वाहन फिटनेस सर्टिफिकेट जैसे जरूरी कामों में दलालों का दखल रुकेगा।

अब तक नौ सेवाओं को आरटीओ ऑफिस में ऑनलाइन किया जा चुका है। इन सेवाओं में बची 43 सेवाओं को अब आनलाइन किया जा रहा है। आरटीओ विभाग का इरादा सभी 58 सेवाओं को ऑनलाइन करने का है। लेकिन कुछ सेवाएं ऑनलाइन करने में कानूनी परेशानी आ रही हैं। इन समस्‍याओं का समाधान होते ही इनको ऑनलाइन कर दिया जाएगा।

[irp cats=”24”]

आरटीओ ऑफिस की सेवाएं ऑनलाइन होने का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि इससे लोगों का काम कर्मचारी बिना वजह अटका नहीं पाएंगे। किसी काम के लिए आवेदन करने के बाद एक तय समय के भीतर उस अप्‍लीकेशन को स्‍वीकार या नामंजूर करना होगा। इसका फायदा यह होगा कि लोगों को अपना कोई भी कागज लेने को लंबा इंतजार नहीं करना होगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय