Friday, April 11, 2025

‘‘सेवा है यज्ञ कुण्ड, समिधा सम हम जलें’’

मेरठ। रविवार 29 अक्टूबर 2023 को मेरठ महानगर में वाल्मीकि जयन्ती के उपलक्ष्य में प्रसिद्ध स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी श्री मातादीन वाल्मीकि सेवा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस उपलक्ष में नेशनल मेडिकल आर्गेनाइजेशन एवं सेवा भारती द्वारा 87 सेवा बस्ती में निःषुल्क चिकित्सा षिविर लगाये जा रहे है।
गत वर्ष 2022 में 76 स्थानों पर चिकित्सा शिविर लगाये गये थे जिसमें लगभग 6000 मरीजों को निःषुल्क दवा वितरण एवं सेवा प्रदान की गयी थी।
मेरठ महानगर मा. संघचालक विनोद भारती ने बताया कि इस वर्ष सेवा भारती द्वारा इस कैम्प के लिये 12500 परिवारों में सम्पर्क किया जा रहा है।
नेषनल मेडिकल आर्गेनाइजेषन के महानगर अध्यक्ष डॉ. उमंग अरोरा ने बताया कि इन चिकित्सा षिविरों में लगभग 200 डॉक्टर अपनी सेवायें देंगे एवं षिविरों में सभी प्रकार की दवायें निःषुल्क वितरित की जायेंगी। इनमें से लोहिया नगर, काजीपुर, षास्त्रीनगर षेरगढ़ी, जयदेवी नगर गली नं. 14, प्राथमिक विद्यालय सराय काजी, सरस्वती ज्ञान मंदिर प्रताप विहार स्थानों पर आंखों का चैकअप भी किया जायेगा जिनमें से चिह्नित मोतिया बिंद के मरीजों के आपरेषन की निःषुल्क व्यवस्था की जायेगी। इन षिविरों में 25 दंत चिकित्सक भी अपने सेवायें देंगे।
पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए एन.एम.ओ. के मेरठ प्रान्त अध्यक्ष डॉ. विरोत्तम तोमर ने बताया कि रविवार 29 अक्टूबर 2023 को मेरठ प्रान्त के अन्य महानगरों सरधना, हापुड़, गाजियाबाद, मुरादाबाद, सहारनपुर एवं बिजनौर आदि में आयोजित किये जायेंगे।
प्रेस वार्ता में नेषनल मेडिकल आर्गेनाइजेषन मेरठ प्रान्त के सह-सचिव डॉ. ज्ञानेष्वर टांक ने बताया कि इस वर्श चिकित्सा षिविरों में 12000 से अधिक मरीजो को निःषुल्क सेवायें प्रदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
प्रेस वार्ता में महानगर संघचालक विनोद भारतीय, महानगर सेवा प्रमुख संजय, सेवा भारती के महानगर अध्यक्ष छविन्द्र सैनी, एन.एम.ओ. के मेरठ महानगर सचिव डॉ. विजय सिंह आदि उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें :  मेरठ में महिला चिकित्सक पर चप्पल से पीटने का आरोप,मुकदमा दर्ज
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय