Friday, May 9, 2025

संभल में बस पलटने से सात लोग घायल, दो की हालत गंभीर

संभल। उत्तर प्रदेश में संभल जिले के गुन्नौर क्षेत्र में रविवार सुबह एक निजी बस के पलट जाने से सात सवारियां घायल हो गई, जिनमें से दो की हालत गंभीर है।

गुन्नौर के पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि सुबह लगभग साढ़े सात बजे चंडीगढ़ से जिला बदायूं के कस्बा उझानी जा रही एक निजी बस दिल्ली बदायूं मार्ग पर थाना गन्नौर के अंतर्गत के ग्राम जगन्नाथपुर के पास एक छूट्टा पशु को बचाने के दौरान पलट गई।

बस के पलट जाने से बस में सवार सात सवारियां घायल हो गई। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुन्नौर ले जाया गया, जहां से दो घायलों को हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय