Tuesday, April 29, 2025

सहारनपुर में सात वर्षीय बच्चे की करंट लगने से मौत, परिवारजनों का रो-रोकर बुराहाल

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद के थाना कुतुबशेर क्षेत्र के मोहल्ला चरवरबाजदारान में बीती देर रात एक सात वर्षीय बच्चे की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार फिरोज के सात वर्षीय पुत्र अयान की विद्युत विभाग के खंबे से करंट लगने से मौत हो गई।

मृतक बच्चे के परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल हैं। जबकि क्षेत्र में बच्चे की मौत को लेकर माहौल गमगीन हैं। घटना की सूचना पर बीएसपी नेता इमरान मसूद भी मौके पर पहुंचे और परिवार से बच्चे की मौत अफसोस जाहिर किया।

बता दें कि विद्युत विभाग के लगाए गए खम्बो की हालत खस्ताहाल हैं। घरों में विद्युत सप्लाई के तार भी कटी हालत में लटके रहते हैं, जिसकी वजह से खम्बो में करंट आ जाता हैं, लेकिन विद्युत विभाग इस और कोई ध्यान नहीं देता हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय