Tuesday, April 22, 2025

सहारनपुर में शादाब अंसारी बने राष्ट्रवादी मुस्लिम पसमांदा महाज के प्रदेश मंत्री

सहारनपुर। राष्ट्रवादी मुस्लिम पसमांदा महाज के प्रदेश अध्यक्ष औरंगजेब आलम इदरीसी ने राष्ट्रवादी मुस्लिम पसमांदा महाज की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए प्रदेश कार्यकारिणी में सहारनपुर निवासी शादाब अंसारी को प्रदेश मंत्री के पद पर मनोनीत किया है।
शादाब अंसारी के मनोनयन पर जहां उनके समर्थकोें में खुशी की लहर है। शादाब अंसारी पिछले तीन सालों में भाजपा एवं भजपा समर्थक संगठनों में अनेक पदों पर रहकर काम कर चुके हैं। वर्तमान में शादाब अंसरी मानकमऊ से भाजपा मण्डल अध्यक्ष हैं। अपने मनोनयन पर शादाब अंसारी ने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें संगठन द्वारा सौंपी है उस पर वह खरा उतरने का काम करेंगे तथा संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष आतिफ रशीद, पूर्व उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक आयोग भारत सरकार एवं प्रदेश प्रभारी फैसल मंसूरी और प्रदेश अध्यक्ष का आभार जताया और कहा कि जो जिम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें सौंपी है उसका पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निर्वहन करेंगे।
यह भी पढ़ें :  सहारनपुर में 13 ग्राम स्मैक के साथ एक नशा तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय