Thursday, July 4, 2024

शामलीः युवा एकता सेवा समिति संगठन में जिला कार्यकारिणी का गठन,सौंपे गए प्रशस्ति पत्र

शामली : युवा एकता सेवा समिति संगठन के पदाधिकारी ने नवनियुक्त जिला कमेटी के साथ बैठक आयोजित करते हुए संगठन के विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए आम जनमानस के हितों से जुड़ी समस्याओं का निराकरण करने का संकल्प लिया।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

युवा एकता सेवा समिति संगठन के संस्थापक अंकित भारद्वाज प्रदेश अध्यक्ष लोकेश राजपूत महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अलका चौधरी गो रक्षा सेवा प्रदेश अध्यक्ष नितिन बालियान शामली जनपद के कस्बा थानाभवन में एक प्राइवेट रेस्टोरेंट पर आयोजित एक बैठक में पहुंचे। जहां नवनियुक्त संगठन के चुने गए जिला अध्यक्ष अवनीश शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ो संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं के साथ में सर्वप्रथम संगठन से जुड़ने वाले पदाधिकारी को प्रशस्ति पत्र देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

 

वहीं संगठन के पदाधिकारी द्वारा कार्यक्रम में पहुंचे उपरोक्त संगठन पदाधिकारी का माल्यार्पण कर एवं पटके पहनकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर संगठन के संस्थापक अंकित भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश में यह संगठन प्रत्येक जनपद में कार्य कर रहा है। संगठन का उद्देश्य सभी धर्म एवं जाति के लोगों के साथ मिलकर कार्य करता है। इसमें समाज से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं समाज हित के लिए कार्यकर्ताओं द्वारा कार्य किया जाता है। चाहे वह पर्यावरण को लेकर हो या आम जनमानस की समस्या या सरकार द्वारा बनाई गई योजनाओं का लाभ विभिन्न लाभार्थियों तक पहुंचाने की बात हो सभी को लेकर संगठन निष्पक्ष रूप से कार्य करता है।

 

एक-एक कार्यकर्ता की समस्या संगठन के अपने परिवार की समस्या है। वही कार्यक्रम में पहुंची महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अलका चौधरी ने कहा कि मैं विश्वास दिलाती हूं कि संगठन से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं के साथ पूरी सामर्थ्य से खड़ी हैं और महिलाओं बच्चों एवं संगठन के कार्यकर्ताओं को लेकर एक जुटता से कार्य करेंगे। संगठन के सभी पदाधिकारी ने एक मत से यह प्रस्ताव पास किया कि संगठन के विस्तार के लिए नगर गांव व विधानसभा स्तर पर कार्यकर्ताओं को जोड़ा जाएगा और संगठन को मजबूत करने का कार्य किया जाएगा।

 

इस अवसर पर संगठन की जिला कार्यकारी गठित की गई एवम पत्रकारों को सम्मानित किया गया। जिनमें मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष अवनीश शर्मा, जिला महामंत्री मैनपाल सैनी जी , जिला संयोजक विशाल कुमार, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अर्जुन कुमार , जिला संगठन मंत्री विवेक कंसल ,वंश गर्ग जिला मंत्री , जिला मीडिया प्रभारी दीपक शर्मा , जिला सह मीडिया प्रभारी मंजू सिंह मौजूद रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,098FansLike
5,351FollowersFollow
64,950SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय