Thursday, April 24, 2025

शामली के नए डीएम ने चार्ज संभाला, बोले रविंद्र सिंह- छूटे विकास कार्य जल्द कराएंगे पूरे !

शामली। नवनियुक्त जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने बुधवार को शामली कलक्ट्रेट पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। उन्होने कहा कि शिक्षा, चिकित्सा के साथ साथ जनपद में छूटे विकास कार्यो को कराना ही उनकी प्राथमिकता रहेगी।

बुधवार को नवनियुक्त जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने कलक्ट्रेट पहुंचकर अपना कार्यभार संभाल लिया है। उन्होने मीडियाकर्मियों से वार्ता कर बताया कि वह वर्ष 2014 बैंच के आईएएस है। यह उनका पहला जिला है।

उनकी प्राथमिकता रहेगी कि वह जिले में फरयादियों की समस्याओं का समाधान करे। इसके अलावा जनपद में शिक्षा क्षेत्र में कार्य हो और जिले का कोई भी बच्चा अशिक्षित न रहे। इसके अलावा जिले में चिकित्सा क्षेत्र में भी बेहतर कार्य करने का प्रयास किया जायेगा।

[irp cats=”24”]

उन्होने मीडिया कर्मियों द्वारा जिले में रूके विकास कार्यो के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि जनपद में जो भी विकास कार्य रूके है उनको पूरा करने का काम किया जायेगा। जो शासन स्तर पर काम रूके है उनको भी पूरा कराया जायेगा। इस दौरान नवनियुक्त जिलाधिकारी को प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा फूलों से स्वागत किया गया।

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय