Thursday, April 24, 2025

स्वाति मालीवाल केस में बीजेपी का हाथ होने के आरोप पर शाजिया इल्मी ने आतिशी को दी चुनौती

बीजेपी की राष्ट्रीय प्रवक्ता शाजिया इल्मी ने केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार की गिरफ्तारी पर कहा कि ये गिरफ्तारी बहुत पहले हो जानी चाहिए थी। पिछले 2 दिन से उनको संरक्षण दिया जा रहा था। वो सीएम साहब की शरण में थे। विभव सिर्फ उनके राइट हैंड हैं जिन्होंने उनके आदेश पर ये सारी बदसलूकी और मारपीट की है। 4 दिन लगे हैं ये कार्रवाई होने में।

वहीं AAP सरकार की मंत्री आतिशी की ओर से स्वाति मालीवाल का ताजा वीडियो जारी करने के बाद उस पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में किए दावों को लेकर शाजिया ने कहा कि बेहद शर्म की बात है कि वो अपना मंत्री पद बचाने के लिए अपनी ही सीनियर का साथ देने की बजाय वो राजनीतिक फायदे के लिए एक महिला की बात को झूठा करार दे रही हैं।

[irp cats=”24”]

पूरी की पूरी आम आदमी पार्टी एक डर्टी ट्रिक डिपार्टमेंट है। वहीं इस मामले में बीजेपी की साजिश होने के आतिशी के आरोप पर शाजिया ने उनको प्रमाण दिखाने की चुनौती दे डाली।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय