Saturday, April 26, 2025

दो गुटों में बटी शिवसेना, उद्धव ठाकरे ग्रुप से त्यागपत्र देकर एकनाथ शिंदे ग्रुप का थामा दामन     

मुजफ्फरनगर। शिवसेना दो गुटों में बट गई है जिसके बाद उद्धव ठाकरे एवं एकनाथ शिंदे ग्रुप बनाए गए हैं। उद्धव ठाकरे ग्रुप से पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा त्यागपत्र देकर एकनाथ शिंदे ग्रुप का दामन थामा जा रहा है। उद्धव ठाकरे ग्रुप से त्यागपत्र देने का मुख्य कारण उनकी अमर्यादित एवं घटिया कार्यशैली रहा है जो कार्यकर्ताओं को पसंद नहीं आ रही।

रविवार को रुड़की रोड स्टेट ग्रीन एप्पल के मिर्च मसाला रेस्टोरेंट में शिव सैनिकों ने मीडिया सेंटर के पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि शिवसेना द्वारा पश्चिमी उत्तर प्रदेश की अनेक जनपदों में एकनाथ शिंदे ग्रुप का दामन थामने वाले शिवसैनिकों का स्वागत करते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शिवसेना के प्रमुख ललित मोहन शर्मा के नेतृत्व में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया एवं नए तो तरीकों से कार्य करने की घोषणा की गई।

इस दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रमुख ललित मोहन शर्मा ने प्रदेश कार्यकारिणी का गठन करते हुए मनोज सैनी को प्रदेश महासचिव, डॉक्टर योगेंद्र शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, योगेंद्र सिरोही एवं बिट्टू सिखेड़ा को उप प्रमुख व सर्वेश राणा, रामेश्वर दयाल तूरेहा, कुलदीप भारद्वाज, राजकुमार गिरी को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा अमित गुप्ता जिला प्रभारी मुजफ्फरनगर बनाया गया। शिवसेना के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रमुख ललित मोहन शर्मा ने बताया कि बालासाहेब ठाकरे के सिद्धांतों पर आगे बढ़ते हुए संगठन को ऊपर उठाने का कार्य किया जाएगा।

[irp cats=”24”]

इस दौरान प्रदेश के उप प्रमुख बिट्टू सिखेड़ा ने बताया कि जिस प्रकार से शिवसेना के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता इमानदारी से कार्य कर संगठन को ऊपर उठाने का कार्य करते आ रहे हैं और बेसहारा एवं गरीब व मजलूमों को उनके हक की लड़ाई में इंसाफ दिलाने के लिए सबसे आगे रहकर कानूनी तौर से लड़ाई लड़कर इंसाफ दिलाने का कार्य किया जाएगा। प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से आनंद प्रकाश गोयल, शरद कपूर ठाकुर, सुनील सैनी, जितेंद्र गोस्वामी, देवेंद्र चौहान, ललित रुहैला, सचिन जोगी, शैलेंद्र शर्मा, राजेंद्र तायल, उज्जवल पंडित, विकास चौहान, भुवन मिश्रा, शैंकी शर्मा, आशीष मिश्रा, मंगत सिंह, राजन वर्मा, नरेंद्र शर्मा एवं सुरेश सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय