Friday, April 11, 2025

जिंदगी भर देश सेवा का संकल्प : शिवराज

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज अपने जन्मदिन के अवसर पर कहा कि जीवन वही है जो दूसरों के काम आए और जिंदगी भर देश सेवा करना ही उनका संकल्प है।

 

चौहान ने अपने जन्मदिवस पर यहां स्थित स्मार्ट सिटी उद्यान में पौधरोपण किया। इसके बाद उन्होंने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि असली जीवन वही है, जो दूसरों के काम आता रहे। उन्होंने कहा कि वे जिंदगी भर देश सेवा करें, यही उनका संकल्प है।

 

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विकसित भारत का संकल्प है। इसके निर्माण में वे (चौहान स्वयं) जो योगदान दे सकें, वो देने का उन्होंने संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि वे पर्यावरण संरक्षण, मातृशक्ति की सेवा और आधी आबादी को न्याय के मिशन पर काम करना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें :  श्रीलंका में भारत को सभी दलों का समर्थन हासिल : विपक्षी नेता साजिथ प्रेमदासा से मुलाकात के बाद पीएम मोदी
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय