Sunday, May 18, 2025

श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव: मेरठ के हर घर-घर पहुंचाए जाएंगे पूजित अक्षत

मेरठ। आज सुबह जगन्नाथ पुरी बस्ती की संतोष वाटिका में एक बैठक हुई। जिसमें आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के संबंध में पूजित अक्षत हर परिवार तक पहुंचाने तथा 22 जनवरी के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को दिव्य और भव्य रूप में मनाने की योजना पर योजना बनाई। बैठक की अध्यक्षता सेवा भारती मेरठ महानगर के अध्यक्ष छविंद्र सैनी ने किया और संचालन प्रोफेसर नवीन गुप्ता ने किया।

बैठक में आगामी 1जनवरी 2024 से घर घर जाकर इस भव्य समारोह में सभी की सहभागिता सुनिश्चित कराने का लक्ष्य रखा गया। जगन्नाथ पुरी सुधार समिति के अध्यक्ष विपुल सिंघल ने बताया कि घर-घर संपर्क करने के लिए महिलाओं और पुरुषों की दो टोलियां बनाई गई है। जो अयोध्या धाम से आए पूजित अक्षतों को हर घर और हर परिवार तक बांटकर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में आने के लिए आमंत्रित करने को निकलेगी। राजेश सोम ने कहा कि 22 जनवरी को शिवजी मार्ग स्थित जगन्नाथबपुरी को विशेष रूप से सजाया जाएगा। इस दिन बस्ती के सभी जन निश्चित मंदिर में सामूहिक भजन कीर्तन के साथ प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का अवलोकन करेंगे। जिसके लिए विस्तार से योजना बनाई गई है। इस यादगार दिवस पर मंदिरों में भव्य सजावट के साथ सायं काल में घरों में दिए जलेंगे।

पार्षद उत्तम सैनी ने कहा कि 22 जनवरी से पूर्व संपूर्ण शिवाजी मार्ग स्थित जगन्नाथ पुरी को अयोध्या की तरह चमकाया जाएगा सफाई कर गेरू व चूने से रंगोली बना कर सजावट की जाएगी।

इससे पूर्व नगर कार्यवाह अर्जुन सोम ने श्रीराम मंदिर के निर्माण की पूरी संघर्ष गाथा से परिचित कराया तथा सभी से इस आयोजन को सफल बनाने का अनुरोध किया। बैठक में जगन्नाथ पुरी सुधार समिति के अध्यक्ष विपुल सिंघल, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, समीर शर्मा,  राजेन्द्र कुमार, सत्य प्रकाश शुक्ला, राजेंद्र पाल सक्सेना, मीना भूषण, बृजभूषण, कृष्णपाल सिंह अजय राजवंशी, उत्तम सैनी पार्षद उत्तम सैनी, राकेश कुमार ,अरुण, सुधीर, ए के गुप्ता, सुनील , अरविंद शर्मा, शिवपाल आदि की उपस्थिति रही।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय