Sunday, May 11, 2025

सहारनपुर: रिश्तेदारी में आये छह वर्षीय मासूम बच्चे की रजबहे में डूबने से मौत,परिजनों में मचा कोहराम 

सहारनपुर (बेहट/मिर्जापुर)। सहारनपुर जनपद की कोतवाली मिर्जापुर के गांव फैजाबाद में रिश्तेदारी में आये छह वर्षीय मासूम बच्चे की रजबहे में डूबने से मौत हो गई। गाजियाबाद निवासी रुखसाना पत्नी वसीम अपने छह साल के बेटे कासिम के साथ यहां गांव फैजाबाद निवासी अपने बहनोई सऊद के यहां आई थी। मासूम कासिम उमस भरी गर्मी में परिजनों के साथ खारा पावर हाउस से होकर निकलने वाले रजबहे में नहाने के लिए गया था। नहाते समय अचानक पैर फिसलने से बालक कासिम नहर में डूब गया।
उसे बचाने के लिए उसके साथ आए उसके अन्य साथियों ने काफी प्रयास किया, लेकिन वह पानी में समा गया। मासूम बच्चें की नहर में डूबने की खबर पर घटनास्थल की ओर दौड़ी ग्रामीणों की भीड़ ने कई घंटे की मशक्कत के बाद कासिम का शव ढूंढ निकाला। बच्चे की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय