Thursday, September 19, 2024

टेक सेक्टर में छंटनी का सिलसिला तेज, अगस्त में 27000 कर्मचारियों को ग्लोबल कंपनियों ने निकाला

नई दिल्ली। टेक सेक्टर में छंटनी का सिलसिला 2024 में भी जारी है, और इसका असर बड़ी और छोटी दोनों कंपनियों पर देखा जा रहा है। अगस्त 2024 में, इंटेल, सिस्को, आईबीएम जैसी बड़ी कंपनियों के साथ कई छोटी टेक स्टार्टअप्स ने मिलकर लगभग 27,000 कर्मचारियों की छंटनी की।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

यह आंकड़ा 2024 की शुरुआत से लेकर अब तक की छंटनियों को मिलाकर लगभग 1,36,000 तक पहुंच गया है, जो 422 कंपनियों द्वारा की गई है। टेक इंडस्ट्री में ऑटोमेशन और AI का विकास भी नौकरियों पर असर डाल रहा है, जिससे कई कंपनियों को अपनी कार्यशैली में बदलाव करना पड़ रहा है।

 

इंटेल (Intel) ने हाल ही में घोषणा की है कि वह अपने वर्कफोर्स से 15,000 नौकरियां कम करने जा रही है, जो कि उसके कुल कर्मचारियों का लगभग 15% है। इस कदम का मुख्य उद्देश्य कंपनी के खर्चों में कमी करना है, जिसके तहत इंटेल ने 2025 तक 10 बिलियन डॉलर की लागत में कटौती का लक्ष्य रखा है।

 

कंपनी के सीईओ पैट गेलसिंगर ने वित्तीय स्थिति में गिरावट के लिए कुछ प्रमुख कारकों को जिम्मेदार ठहराया है, जिनमें रेवेन्यू में धीमी वृद्धि, खर्चों में इजाफा, और घटता हुआ मुनाफा शामिल हैं। इंटेल जैसे टेक दिग्गज के लिए ये बदलाव कंपनी को भविष्य में अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने और बाजार में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए किए जा रहे हैं।

 

एक और दिग्गज टेक कंपनी सिस्को ने भी अपने ग्लोबल वर्कफोर्स को 7 फीसदी तक घटाने का फैसला लिया है जिससे 6000 के करीब कर्मचारियों के रोजगार पर असर डाल सकता है। 2024 में ये दूसरा मौका है जब सिस्को इस पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है।

 

आईबीएम (IBM) चीन में अपने रिसर्च एंड डेवलपमेंट फैसिलिटी को बंद करने जा रही है. इसके चलते आईबीएम ने 1000 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। आईटी हार्डवेयर डिमांड में आई कमी के चलते कंपनियों को ये फैसला लेना पड़ा है, एप्पल (Apple) ने भी अपने सर्विसेज डिविजन से 100 के करीब कर्मचारियों को हाल ही में बाहर कर दिया है।

 

एक्शन कैमरा मैन्युफैक्चर करने वाली  गोप्रो (GoPro) ने 15 फीसदी तक वर्कफोर्स घटाने का फैसला किया है जिसके चलते 140 लोगों की छंटनी 2024 के अँत तक किए जाने की संभावना है। इसी वर्ष एप्पल ने स्पेशल प्रोजेक्ट्स ग्रुप में कुछ प्रोजेक्ट्स के बंद होने के चलते 600 लोगों की छंटनी की थी, कंपनी ने जनवरी 2024 में 121 सदस्य एआई टीम को भंग कर दिया था।

 

डेल टेक्नोलॉजीज (Dell Technologies) ने भी ग्लोबल वर्कफोर्स की 10 फीसदी के करीब यानि 12,500 कर्मचारियों की छंटनी की है, 2023 में आईटी कंपनियों में छंटनियों में 15 फीसदी का उछाल देखने को मिला था जिसका सिलसिला 2024 में भी जारी है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय