Tuesday, May 13, 2025

31 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, ट्रेन में कपड़ों के बीच छिपाकर लाता था गांजा

नोएडा। थाना सेक्टर-63 पुलिस ने शातिर गांजा तस्कर गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से 31 किलो 400 ग्राम गांजा मिला है। इसकी कीमत करीब 3.25 लाख रुपए है। ये तस्करी स्कूटी से की जा रही थी। तस्कर की पहचान सनफराज निवासी चोटपुर, थाना सेक्टर-63, गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई है। इसे बहलोलपुर अंडरपास के पास सेक्टर-63 से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि ये शातिर किस्म गांजा तस्कर है। ये नोएडा में गांजा सप्लाई करता है। बिहार से गांजा यहां लेकर आता है। पूछताछ में बताया कि गांजा लेकर ये कपड़ों की पोटली बनाकर उसमे छिपा देता था। इसके बाद वहां से ट्रेन की जनरल बोगी में बैठकर दिल्ली या गाजियाबाद उतर कर नोएडा आता था। यहां डिमांड के मुताबिक गांजा सप्लाई करता था।

पुलिस ने बताया कि ये किस-किस को गांजा देता था उनको भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। बचा हुआ गांजा ये पुड़िया बनाकर बेच देता था।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय