Friday, April 18, 2025

 केंद्र की मोदी सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 9 साल बेमिसाल है : स्नेहा टंडन 

देवबंद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 9 साल पूर्ण होने पर जनसम्पर्क से जनसमर्थन अभियान के अंतर्गत भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमति रक्षा नामदेव द्वारा नामित नवयुवती मतदाता संयोजिका स्नेहा टंडन जिला मंत्री भाजपा महिला मोर्चा के नेतृत्व में नव मतदाता युवतियों से सम्पर्क कर उनको भाजपा सरकार की नीतियो से अवगत कराकर भाजपा से जोडने का कार्य किया गया। इस अवसर पर जिला मंत्री स्नेहा टंडन ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार
के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 9 साल बेमिसाल है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन हम सबके सामने है। आज दुनिया में जब भी कोई संकट आता है तो पूरा विश्व भारत की तरफ आशा भरी निगाहों से देखता है। आज दुनिया की बडी से बडी ताकत नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को स्वीकार कर रही है और उन्हें सम्मान दे रही है। पिछले 9 वर्षो में देश ने हर क्षेत्र में प्रगति की है तथा मोदी के नेतृत्व में भारत पुनः विश्व गुरू बनने की ओर अग्रसर है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की योजनाओ ने बिजली विहिन घरो तक बिजली पहुंचाकर कोने-कोने  को रोशन किया तथा शौचालय बनवाकर तथा उज्जवला गैस सिलेंडर देकर बहन बेटियो को सम्मान दिया। नगर अध्यक्ष डाक्टर कांता त्यागी ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार देश की नारी शक्ति को ही नए भारत का आधार मानकर निरंतर महिलाओ की आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा को सुनिश्चित कर उन्हे और सशक्त कर रही है तथा मोदी सरकार की हर नीति में हर वर्ग को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। इस दौरान लखपति दीदी, संयोजिका श्रीमति शुभलेश शर्मा, नगर उपाध्यक्ष श्रीमति मंजू शर्मा, देहात मंडल अध्यक्ष रेखा, राजबाला धीमान, राधिका, सोनिया, पायल, काजल आदि भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रही।
यह भी पढ़ें :  सहारनपुर में ट्रेडिंग का झांसा देकर की 30.70 लाख रुपए की ठगी
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय