Saturday, July 27, 2024

बाराबंकी में संपत्ति विवाद में पुत्र ने की बुजुर्ग पिता की हत्या,गिरफ्तार

बाराबंकी। सतरिख थाना अंतर्गत समरपुर गांव में शनिवार की देर रात को एक पुत्र ने अपने ही पिता की लाठी डंडों से पीट कर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पुत्र को गिरफ्तार कर लिया।

सतरिख थाने के समरपुर गांव में रहने वाले शिवराज ने अपने 88 वर्षीय पिता की संपत्ति विवाद में डंडे से पीट कर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्यारे पुत्र को गिरफ्तार कर लिया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी डॉक्टर अखिलेश नारायण सिंह ने बताया की संपत्ति के विवाद में पुत्र ने अपने पिता को डंडे से मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्यारे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,098FansLike
5,355FollowersFollow
83,303SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय