Saturday, May 10, 2025

सपा ने घोषित किए महानगर एवं जिला अध्यक्ष, जानें किसे सौंपी जिम्मेदारी

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर पार्टी की तैयारियों को तेज कर दिया है। सोमवार को उन्होंने प्रदेश में जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष की घोषणा कर दी।

पार्टी की ओर से जारी की गई सूची के मुताबिक वाराणसी महानगर से दिलीप डे को महानगर अध्यक्ष, फतेहपुर से सुरेंद्र प्रताप सिंह को जिलाध्यक्ष, शाहजहांपुर से तनवीर खान को जिलाध्यक्ष, फैजाबाद से पारसनाथ यादव को जिला अध्यक्ष, झांसी से बृजेंद्र सिंह भोजला को जिला अध्यक्ष, हमीरपुर से मोहम्मद इदरीश को जिलाध्यक्ष, अमेठी से राम उदित को जिलाध्यक्ष घोषित किया गया।

इसी के साथ समाजवादी पार्टी द्वारा जारी किए गए जिलाध्यक्ष एवं महानगर अध्यक्ष अध्यक्षों की सूची के मुताबिक कौशांबी रायबरेली और प्रतापगढ़ से पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज को लोकसभा क्षेत्र प्रभारी बनाया गया, पूर्व विधायक और मंत्री मंत्री मनोज पांडे को फूलपुर प्रयागराज, पूर्व विधायक अरुण वर्मा को सुल्तानपुर, पूर्व एमएलसी सुनील साजन और पूर्व एमएलसी आनंद भदौरिया अमेठी, पूर्व विधायक आर एस कुशवाहा और पूर्व अध्यक्ष ललितपुर ज्योति लोधी को झांसी, विधायक संदीप सिंह पटेल को फतेहपुर, देवी शाक्य और एमएलसी असीम यादव को एटा अजय सिंह लोधी और पूर्व अध्यक्ष हमीरपुर राज बहादुर पाल को हमीरपुर नियुक्त किया गया है।

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय