Saturday, May 17, 2025

सपा, बसपा व कांग्रेस ने समाज को बांटा, बंटोगे तो कटोगे: ओपी राजभर

मीरजापुर। मझवां विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को भाजपा के दलित पिछड़ा महासम्मेलन में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि बंटोगे तो कटोगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कहते हैं संघे शक्ति कलयुगे। उन्होंने कहा कि अगर हम एकजुट रहेंगे तो कोई दंगा नहीं होगा।

श्रीराजभर ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर आरोप लगाया कि इन पार्टियों ने समाज को बांट रखा है। उन्होंने बताया कि सपा के समय में 815 दंगे हुए। जिनमें 1300 लोगों की जान गई। वहीं बसपा के शासन में 600 दंगे हुए और 1200 लोग मारे गए। कांग्रेस ने तो दंगों का रिकॉर्ड ही तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा इस बार प्रदेश के नौ सीटों पर उपचुनाव लड़ रही है और सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी। सत्ता पक्ष को जिताने से ही विकास की योजनाएं लोगों तक पहुंच सकती हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय