Friday, April 18, 2025

सपा उम्मीदवार शिवपाल यादव पहली बार जाएंगे बदायूं,कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी बिगुल फूंकेंगे

 

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव और शिवपाल यादव गुरुवार को बदायूं जा रहे हैं। सपा से बदायूं का लोकसभा उम्मीदवार बनाए जाने के बाद यह उनका पहला दौरा है। इस दौरान वह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी बिगुल फूंकेंगे।

शिवपाल यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स से बदायूं दौरे की जानकारी दी है। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि आज से बदायूं लोकसभा क्षेत्र में जनसम्पर्क हेतु यात्रा पर हूं। मेरा इस क्षेत्र से दशकों पुराना आत्मीय रिश्ता है। मन में बदायूं से जुड़े ढेरों किस्से और यादें हैं।

उल्लेखनीय है कि सपा से बदायूं लोकसभा उम्मीदवार बनाए जाने के बाद से उनके वहां न जाने को लेकर सियासी चर्चा उठ रही थी कि शिवपाल वहां से चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं। लेकिन आज उनके पोस्ट के बाद से इन सियासी चर्चाओं पर विराम लग गया।

यह भी पढ़ें :  करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष हाउस अरेस्ट, सांसद रामजी लाल सुमन के विरूद्ध प्रदर्शन का किया था ऐलान
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय