Monday, May 12, 2025

मुज़फ्फरनगर के ककरौली में आएंगे सपा मुखिया अखिलेश यादव, सपा नेताओं ने किया निरीक्षण

मोरना। मीरांपुर उपचुनाव अब अंतिम चरण में प्रवेश कर चुका है। चुनाव को धार देने के लिए समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव शनिवार को ककरौली मे गठबंधन प्रत्याशी सुम्बुल राणा के पक्ष में एक चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सपा नेताओं ने सभा स्थल व हैलीपेड का निरीक्षण किया।

जाटों को मनाने मीरापुर के चुनावी मैदान में उतरे हरेंद्र मलिक, बोले-धोखा मत दे देना,हम आपसे ही है !

 

ककरौली में जानसठ मार्ग पर शनिवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव एक चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगे। शुक्रवार को सभा स्थल पर पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल, जिलाध्यक्ष जिया चौधरी व सांसद हरेन्द्र मलिक ने तैयारियों का जायज़ा लिया व हैलीपेड पर जाकर निरीक्षण किया।

सपा ने झंडे लगा रहे थे, ग्राम प्रधान समेत 11 नामजद व 26 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

सभा स्थल के ठीक बराबर में हैलीपेड का निर्माण किया गया है, जहां पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का हेलीकाप्टर लेंड करेगा। इस दौरान सपा नेता इलम सिंह गुर्जर, प्रमोद त्यागी, विधानसभा अध्यक्ष सादिक चौहान, मेराजुद्दीन तेवडा,

मुज़फ्फरनगर में मंसूरपुर में ट्रक लूटा, चालक में बंधक बनाकर सोंटा के जंगल में फेंका

लियाकत अली, शमशेर मलिक, शाह रजा नकवी, राशिद मलिक, सागर कश्यप, शिवम त्रिपाठी, वसीम राणा, ब्लॉक् अध्यक्ष कृष्ण पाल व इमरान खान आदि ने व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की।

वहीं ककरौली थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव शर्मा ने पुलिस बल के साथ सभा स्थल का निरीक्षण किया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय