Wednesday, May 8, 2024

सपा के पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण चौबे भाजपा में शामिल, ब्रजेश पाठक बोले- इंडी गठबंधन पूरी तरह से फ्लॉप

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

लखनऊ। संत कबीरनगर जिले की खलीलाबाद विधानसभा के पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण चौबे रविवार को समाजवादी पार्टी छोड़कर अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने उन्हें भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि दो चरणों के चुनाव के बाद यह स्पष्ट हो चुका है कि देश में भाजपा की लहर चल रही है। वहीं इंडी गठबंधन पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुआ है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

भाजपा में शामिल कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा जन-जन तक पहुंचने में कामयाब हुई है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए आप सब भाजपा में शामिल हो रहे हैं इससे निश्चित ही संतकबीर नगर जिले में प्रचण्ड बहुमत से भाजपा जीतेगी।

 

उन्होंने कहा कि देश में गरीब, किसान, महिला व नौजवान की बेहतरी के लिए सरकार की प्रत्येक योजना समर्पित है। आज विश्व पटल पर भारत की स्थिति बहुत मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण की योजनाओं से जन-जन का विश्वास भाजपा के प्रति मजबूत हुआ है। भाजपा के संकल्प पत्र में युवा, नारी, गरीब तथा किसान की आर्थिक व सामाजिक समृद्धि के लिए पीएम मोदी की गारंटी है। प्रत्येक सेक्टर को मजबूती देने की गारंटी है। भाजपा सरकार में सबका सम्मान, सबको सुरक्षा की गारंटी है। उन्होंने कहा कि सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के संकल्प के साथ जुड़िए तथा अपने-अपने क्षेत्रों व बूथों पर जाकर भाजपा को मजबूत करने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कीजिए।

दिग्विजय नारायण चौबे के साथ संत कबीरनगर जिले के जिला पंचायत अध्यक्ष बलराम यादव, सपा के जिला उपाध्यक्ष कौशल चौधरी, खलीलाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष जगत पाल व जिला पंचायत सदस्य अजय शर्मा के अलावा, श्रीपत यादव, अश्वनी गुप्ता, जगदीश चौधरी के साथ-साथ कई प्रधान व पूर्व प्रधान भाजपा में शामिल हुए।

इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष त्रयम्बक त्रिपाठी, प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य, प्रदेश मंत्री शंकर गिरी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित व डॉ. अंकुश त्रिपाठी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मीडिया सहप्रभारी हिमांशु दुबे ने किया।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय