Thursday, April 24, 2025

जौनपुर में पुरानी रंजिश में सपा नेता को मारा चाकू,हालात गंभीर,आरोपी फरार

जौनपुर। जलालपुर थान क्षेत्र के गांव करदहां में सोमवार की रात उस समय अफरातफरी मच गई, जब पड़ोसियों ने समाजवादी पार्टी के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष भी रहे।

राजेन्द्र सिंह को चाकुओं से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आनन-फानन में घायल राजेन्द्र को परिजन नजदीकी अस्पताल पहुंचें, जहां से गंभीर घायलवस्था में वाराणसी रेफर किया गया है। मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

जलालपुर थानांतर्गत करदहां गांव का है जहां राजेन्द्र सिंह का अपने पड़ोसी घनश्याम सिंह पुत्र स्व. नंदलाल सिंह से पुराना विवाद चल रहा था। जिस रंजिश को लेकर 18 मार्च सोमवार की देर रात घनश्याम सिंह पहले से घात लगाए बैठा था। उसने बाजार से आ रहे राजेन्द्र सिंह पर चाकुओं से ताबड़तोड़ कई बार प्रहार कर दिए। जिससे राजेन्द्र सिंह घायल होकर वहीं गिर पड़े। आनन-फानन में परिजन नजदीकी सीएचसी रेहटी लेकर गए, जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल में भी राजेन्द्र सिंह की गम्भीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। जहां पर उनका इलाज जारी है। राजेन्द्र सिंह समाजवादी पार्टी के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष भी रह चुके हैं। मामला चुनावी रंजिश का भी बताया जा रहा है।

[irp cats=”24”]

मंगलवार को इस मामले में जानकारी देते हुए क्षेत्रधिकारी केराकत प्रतिमा वर्मा ने बताया कि राजेन्द्र सिंह और घनश्याम सिंह दोनों पड़ोसी हैं। इनकी गांव में ही आपस में पुरानी रंजिश चल रही थी। न कि कोई चुनावी रंजिश है। घनश्याम सिंह व तीन अन्य खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

इस मामले में प्रधान सत्यप्रकाश भास्कर ने बताया की चुनावी रंजिश को लेकर बीते बीस दिन पहले पड़ोसी द्वारा राजेंद्र सिंह को मारा पीटा गया था, जिसकी सूचना थाना जलालपुर को दी गई थीं। लेकिन थाना प्रभारी ने उन दबंग पड़ोसियों पर कोई कार्यवाही नहीं करते हुए छोड़ दिया था। मनबढ़ पड़ोसी द्वारा रात में बाजार गए पूर्व ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह को घात लगाए पड़ोसियों द्वारा चाकू से मारपीट कर ज़ख्मी करके फरार हो गए।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय