Friday, May 9, 2025

महर्षि कश्यप जयंती पर छुट्टी रद्द करने को लेकर सपा एमएलसी ने भाजपा को जमकर घेरा

शामली। उत्तर प्रदेश के जनपद शामली में समाजावादी पार्टी के एमएलसी ने कहा कि भाजपा भाजपा ने महापुरूषों की जयंती पर छुटटी रद्द कर उनका अपमान करने का काम कर रही है। समाज में दो फाड करने के लिए 13 सालों में पहली बार जिले में महर्षि कश्यप जयंती बनाने जा रहे है।

 

मुज़फ़्फ़रनगर में दिव्यांग किशोरी से बलात्कार, रेप के आरोपी को पुलिस ने मारी गोली, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती

 

 

गुरूवार को समाजवादी पार्टी के एमएलसी किरणपाल कश्यप ने माजरा रोड स्थित अपने कार्यालय पर पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि आगामी 5 अप्रैल को श्री अखिल भारतीय महर्षि कश्यप विकास चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा महर्षि कश्यप व कालू बाबा जयंती हर वर्ष की भांति धूमधाम से मनाई जायेगी। शहर के चौधरी चरण सिंह बारातघर में सवेरे यज्ञ और उसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जायेगा। भंडारे के पूर्व समाज के महापुरूषों के जीवन चरित्र को दर्शाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जायेगे। उन्होने कहा कि उन्होने वर्ष 2013 में समाजवादी पार्टी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पत्र लिखा था, जिसमें महर्षि कश्यप जयंती का अवकाश घोषित कर दिया था, लेकिन भाजपा सरकार ने आते की महापुरूषों की छुटटी को रद्द करने का काम किया, जिससे महापुरूषों का अपमान हुआ है।

मुज़फ्फरनगर में बन रही थी टाटा टी की नकली चाय, कम्पनी के अफसरों ने मारा छापा, बनते रंगे हाथ पकड़ी

13 साल बाद भाजपा शामली में पहली बार महर्षि कश्यप जयंती मनाने जा रही है, जिससे उनको अनदेशा है कि वह समाज में दो फाड करना चाहती है। वह पिछले लंबे समय से महापुरूषों की जयंती मनाते आ रहे है और कभी भी समाज के कार्यक्रम में पार्टी का झंडा नही लगाया। भाजपा महापुरूषों की जयंती पर भी राजनीति कर रहे है। इस अवसर पर अध्यक्ष सुरेन्द्र कश्यप, भारत कश्यप आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय