Saturday, May 10, 2025

देवबंद : पश्चिमांचल निर्माण पार्टी द्वारा गांव जड़ौदाजट में सदस्यता अभियान चलाया गया

 
देवबंद। पश्चिमांचल निर्माण पार्टी द्वारा गांव जड़ौदाजट में सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान 30 लोगों को पार्टी में शामिल करते हुए उन्हें सदस्यता पत्र सौंपे गए। पार्टी के कोषाध्यक्ष डा. राजेश कुमार के आवास पर हुए कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सतेंद्र सिंह ने कहा कि पार्टी के गठन का मकसद पश्चिम के 21 जनपदों को मिला पश्चिमांचल निर्माण कर यहां के लोगों को विकास से जोडऩा है।
प्रवक्ता संजीव मलिक मासूम और प्रदेश अध्यक्ष सतेंद्र बालियान ने बताया कि बरेली, मेरठ, सहारनपुर तीन जनपदों मे पार्टी का सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया है। पश्चिम के 21 जनपदों में अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाए जाएंगे।
आशीष मैसी व अमित राठी ने कहा कि छोटे-छोटे प्रदेशों के निर्माण से ही तरक्की संभव है। इस दौरान शुभम त्यागी घलौली, इरफान चौधरी, डा. राजेश कुमार, रुद्र त्यागी साधारणपुर, डा. इमरान राव ने भी अपने-अपने विचार रखें। इस दौरान संगठन की ओर से फेडरेशन आफ जाट मुस्लिम एसोसिएशन को पुस्तकालय के लिए यूपीएससी परीक्षा से संबंधित पुस्तकें भेट की गईं। इस दौरान राधेश्याम, कुलदीप शर्मा, मदन, अनिरुद्ध प्रताप, शराफत, विजयपाल, विनीत कुमार, साहिल, डा. जसबीर आदि मौजूद रहे।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय