Friday, May 17, 2024

सपा ने सहारनपुर के मेयर प्रत्याशी का किया एलान, नूर हसन मलिक को बनाया उम्मीदवार 

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |
सहारनपुर। समाजवादी पार्टी ने आखिरी वक्त में नगर निगम सहारनपुर के मेयर पद के घोषित उम्मीदवार चौधरी जांनिशार एडवोकेट के स्थान पर सहारनपुर देहात के सपा विधायक आशु मलिक के छोटे भाई नूर हसन मलिक को उम्मीदवार बना दिया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज यह बदलाव किया। कहा जा रहा है कि चौ. जानिसार ने सपा से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद सहारनपुर देहात के सपा विधायक आशु मलिक के छोटे भाई नूर हसन मलिक को उम्मीदवार बना दिया गया।
बताया जा रहा है कि सपा से मेयर प्रत्याशी घोषित किये गये वरिष्ठ अधिवक्ता चौधरी जानिसार ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है उन्हें सिम्बल भी अलॉट कर दिया गया था। मगर चौधरी जानिसार ने सपा नेताओं को अवगत करा दिया है कि वो सपा से मेयर का चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। इसके बाद सपा ने आनन-फानन में डैमेज कंट्रोल करते हुए सपा विधायक आशु मलिक के भाई नूर हसन मलिक को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। वह गाजियाबाद के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय