Thursday, April 3, 2025

सहारनपुर में नीलगाय की टक्कर लगने से घायल हुए व्यक्ति की उपचार के दौरान हुई मौत

सहारनपुर/नागल। दो दिनों पूर्व सरसीना के निकट नीलगाय की टक्कर लगने से घायल हुए एक व्यक्ति की बीती देर रात एक चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई। बता दें कि खटोली निवासी सत्येंद्र त्यागी बीते शुक्रवार को तल्हेडी बुजुर्ग से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था।
सरसीना के निकट अचानक सड़क पर तेज गति से सडक पार कर रही एक नीलगाय ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था, घायल अवस्था में सत्येंद्र को एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था, जहां बीती देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने मृतक सतेंद्र के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय