Monday, April 14, 2025

मेरठ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव 8 मई को करेंगे रोड शो

मेरठ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के मेरठ में रोड शो के कार्यक्रम में बदलाव हुआ है। अखिलेश यादव आठ मई को मेरठ में रोड शो करेंगे। इससे पहले यह कार्यक्रम नौ मई को था।

सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह ने बताया कि आठ मई को दोपहर एक बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव परतापुर हवाई पट्टी पहुंचेगे। वहां से कार द्वारा लिसाड़ी गांव जाएंगे। लिसाड़ी गांव से साइकिल द्वारा रोड शो शुरू करेंगे। लिसाड़ी गांव से लिसाड़ी रोड से होते हुए भूमिया का पुल, गोला कुआं, इस्लामाबाद, कांच का पुल तक अखिलेश यादव रोड शो करेंगे।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि लखीपुरा से होते हुए फतेउल्लापुर और 60 फुटा रोड तक कार्यक्रम भेजा गया है। लेकिन कांच का पुल तक रोड शो रहेगा या आगे जाएगा इस पर चर्चा चल रही है।

उन्होंने कहा कि पुलिस सपा प्रत्याशियों और उनके समर्थकों पर दबाव बनाने के लिए मुकदमे दर्ज कर रही है। लेकिन निकाय चुनाव में सपा भारी बहुमत से जीत हासिल करेगी।

यह भी पढ़ें :  नमो भारत और मेट्रो एक साथ, मेरठ को मिलेगा हाईटेक ट्रांसपोर्ट हब
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय