Saturday, April 26, 2025

सपा प्रदर्शनकारी बोले-मेरठ में पुलिस-प्रशासन का नहीं जंगलराज कायम’

मेरठ। मेरठ कलक्ट्रेट में आज समाजवादी पार्टी ने बर्तन बजाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सपा नेताओं का कहना था कि मेरठ में पुलिस प्रशासन का राज पूरी तरह से खत्म हो चुका है। मेरठ में जंगलराज कायम है। कैथवाडी दुष्कर्म कांड मामले में पीडित परिवार को एक महीने बाद भी न्याय नहीं मिला है।

पीडित परिवार को धमकी दी जा रही है। दुष्कर्म मामले के तीनों आरोपी फरार हैं। वहीं हापुड में वकीलों पर हुए लाठी चार्ज की भी सपाइयों ने निंदा की। सपाइयों का कहना था कि समय पुलिस पूरी तरह से निरंकुश हो चुकी है। धरना प्रदर्शन करना विपक्ष की मजबूरी बन गया है।
समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कमिश्नरी चौराहे से लेकर डीएम कार्यालय तक बर्तन बजाकर अनोखा प्रदर्शन किया। सपा प्रदर्शनकारियों ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय